Himachal Tonite

Go Beyond News

कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देख बेड क्षमता बढ़ाने की तैयारियां शुरू

ऊना (21 अप्रैल)- जिला ऊना में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मरीजों के लिए पर्याप्त बेड का प्रबंध करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आज सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा के साथ पालकवाह में तैयार मेक शिफ्ट अस्पताल में 60-70 बेड बढ़ाने के लिए छात्रावास की दूसरी मंजिल तथा एकेडमिकम ब्लॉक व अन्य ब्लॉक का निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि मेक शिफ्ट अस्पताल में अभी 51 बेड की क्षमता है तथा सभी खाली है। लेकिन भविष्य में मरीजों की संख्या अगर बढ़ी तो यहां पर 60-70 अतिरिक्त बेड लगाए जा सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी तैयारियों जल्द से जल्द करने को कहा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *