Himachal Tonite

Go Beyond News

वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

1 min read
ऊना (24 अप्रैल)- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई।
जिला परिषद अध्यक्ष बिलासपुर कुमारी मुस्कान, पंचायत समिति देहरा गोपीपुर अर्चना, पंचायत समिति अध्यक्ष नादौन कमल दत्त, प्रधान ग्राम पंचायत कुंगश राकेश कुमार, प्रधान मंगलौर प्रशांत कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गोदपीठ मंजू देवी तथा ग्राम पंचायत प्रधान किटपल मीरा भारती को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। प्रधान लाणा भाल्टा निशा कुमारी को बाल मित्र पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *