हिमाचल में ‘गौवंश’ की हत्या पर बवाल
1 min readपांवटा साहिब, 07 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल में ‘गौवंश’ की हत्या पर तनाव का माहौल है। गौवंश की कथित हत्या पर उग्र हिन्दू संगठनों ने पहले पुरुवाला थाना के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएसपी कार्यालय परिसर में भी जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार सुबह 9 बजे के आसपास सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। आईपीसी (IPC) की धारा-429, 153ए व 34 आईपीसी के अलावा हिमाचल प्रदेश गौ हत्या निषेध अधिनियम की धारा-8 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वारदात में तीन आरोपियों को नामजद किया है। इसमें से हरियाणा के यमुनानगर जिला के मुजागतखुर्द गांव के रहने वाले 53 वर्षीय शमशाद पुत्र युसुफ को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है।

