Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा

शिमला 07 जुलाई : बलोग पंचायत के डुब्लु में खुले शराब के  ठेके के विरोध में ग्राम संगठन व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।   क्योंथल क्लस्टर स्तरीय संगठन की प्रधान गीता ठाकुर की अगुवाई में शराब ठेके के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया । बलोग पंचायत के डुब्लु वार्ड नंबर एक व वार्ड नंबर दो  की सदस्य पविता और पूनम ने बताया कि डुब्लु में शराब ठेका खोलने बारे कोई सहमति नहीं ली गई थी।

आरोप है कि ग्राम सभा की बैठक में सुनीता शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने डुब्लु में शराब का ठेका न खोलने बारे आपत्ति जताई गई थी, इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत द्वारा  एनओसी जारी की गई है। आरोप है कि आबकारी विभाग ने शराब का नया ठेका डुब्लु के बस स्टैंड पर खोला गया है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। डुब्लु की  ममता कश्यप ने बताया कि शराब का ठेका खुलने के उपरांत स्थानीय कुछ लोग खुलेआम शराब पीकर सड़कों पर पड़े रहते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उनका  कहना है कि ठेका के समीप करियाना की दुकान, बस स्टैंड, सत्संग भवन व पानी का चश्मा भी है, जहां पर महिलाओं और बच्चों का आना जाना लगा रहता है ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *