Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए 50 विशेष बसों को हरी झंडी

कुल्लू 20 अक्टूबर
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान पूरे जिले में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विधायक एवं दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुंदर ठाकुर ने ढालपुर चौक से 50 विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि इस विशेष बेड़े में आधुनिक इलेक्ट्रिक और सामान्य बसें शामिल की गई है, जो माननीय मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के सहयोग से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को मजबूत करेंगी।
उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान रायसन से लेकर बजौरा तक और अन्य सभी इलाकों में निरंतर शटल एवं सर्कुलर बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने वाले लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, कला केंद्र में कार्यक्रम समाप्त होने के ठीक आधे घंटे बाद तक आखिरी बस संचालित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष ऐतिहासिक देवी-देवताओं के महासमागम को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्रबंध किए गए हैं। दशहरा कमेटी और प्रशासन ने कुल्लू शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या से निपटने के लिए आम जनता व ग्रामीणों से अपील की है कि वे उत्सव में अपने निजी वाहन कम से कम लेकर आएं और सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए एचआरटीसी की इन विशेष बस और शटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *