Himachal Tonite

Go Beyond News

पंचायत बागा करोग में राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन किए अर्पित

1 min read

हिमाचल प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पंचायत बागा करोग के गांव टौरटी मंदिर के पास सेब, आम और गलगल के पौधे रोपे। मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की कृष्णा चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की शान, छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह ने इस पहाड़ी राज्य में विकास की लकीरों को न सिर्फ खींचा है, बल्कि धरातल पर उन्हें मूर्त रूप भी दिया है। उन्होंने कहा कि एक पूरा ग्रंथ राजा वीरभद्र पे लिखा जा सकता है। राजा वीरभद्र के रुतबे और जलवे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके अंत समय में विपक्ष तक के नेताओं की आँखे नम हो उठी और देश भर के नेता उनकी मृत्यु का समाचार सुन कर शोक स्तब्ध रह गए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने शिमला पहुँचें थे। राजा वीरभद्र सिंह के जाने से देश प्रदेश और कांग्रेस में जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। इस दौरान बागा करोग के गांव टौरटी में उनकी याद में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पौधे रोपे।बागा (करोग) पंचायत और अर्की कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर मांगल पंचायत के पूर्व प्रधान दीप चंद शर्मा,मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा,जिला सोलन महिला कांग्रेस की सचिव एवं आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुख देई चौहान,भीम शर्मा,श्याम लाल ठाकुर,विकास चौहान,छोटा राम शर्मा,आकाश चौहान,सुनील शर्मा,मोनु शर्मा,सुशांत शर्मा मौजूद रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *