Himachal Tonite

Go Beyond News

महिला आवासीय अकादमी में प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को ट्रायल

धर्मशाला, अप्रैल 10-  हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम की महिला आवासीय अकादमी में प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को ट्रायल होगा जिसमे एक सितंबर 2004 के बाद जन्मी खिलाड़ी भाग ले सकती है।

वहीं ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास हिमाचल का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा ट्रायल के लिए पंजीकरण करवाना होगा। इसके बिना खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं सकेंगे।

सुबह दस बजे शुरू होने वाले ट्रायल में महिला खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के अलावा अपने प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि एचपीसीए के धर्मशाला की महिला आवासीय अकादमी में प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को ट्रायल होगा। इस दिन खिलाड़ियों को सुबह ट्रायल के लिए पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा खिलाड़ी पूरी ड्रेस कोड में ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। वहीं इस ट्रायल में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *