Himachal Tonite

Go Beyond News

यौन अपराधों से सचेत व नशों से दूर रहने के लिए किया स्कूली बच्चों  को जागरूक

ऊना, 10 मई: युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज माॅडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985 के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर में 408 स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बसदेहड़ा राजिंदर, प्रधानाचार्य जखेड़ा सुलिंद्र सरंक्षण अधिकारी अभिमन्यु कपूर, स्कूल स्टाफ के सदस्य व जिला बाल सरंक्षण ईकाई ऊना के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *