Himachal Tonite

Go Beyond News

आपदा से निपटने के लिए प्रत्येक पंचायत में युवा स्वयंसेवियों की टास्क फोर्स होगी तैयार: डीसी 

ऊना, 21 मार्च: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधयक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि ऊना की प्रत्येक पंचायत में 15-15 युवाओं की आपदा से निपटने के लिए टास्क फोर्स तैयार की जाएगी। जिसके लिए आज जिला परिषद हाॅल ऊना में कोटला कलां अप्पर व लोअर, अरनियाला अप्पर व लोअर तथा अजनौली पंचायत के युवाओं ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
Vaccination 15plus
जिला आपदा प्रबंधन ऊना के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर सुमन चहल ने बताया कि प्रशिक्षण शिवरों में युवाओं को आपदा प्रबंधन की चुनौतियां जैसे अग्निश्मन, खोज, बचाव दल एवं आपदा के समय राहत व उपचार आदि गतिविधियों के द्वारा युवाओं को अवगत करवाया जाएगा।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी स्वयंसेवियों का जिला स्तर पर डाटा बेस तैयार कर नियमित तौर पर अपडेट किया जाएगा ताकि आपदा, सड़क दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान उनकी सेवाएं ली जा सकें। इससे आपदा के समय जमीनी स्तर पर निपटने की क्षमता बढ़ेगी।
शिवर में अग्निशमन विभाग ऊना से फायर आॅफिसर जोगिन्दर सिंह शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों को आपदा से निपटने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *