Himachal Tonite

Go Beyond News

रवि रतन शर्मा बने कांग्रेस सेवादल में प्रदेश उपाध्यक्ष

1 min read

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अनुशंसा पर सेवादल में की नई नियुक्तियां की | कांग्रेस सेवादल ने प्रशिक्षित युवाओं को तुरंत प्रभाव से नियुक्तियां की गई जिसमें जिला मंडी धर्मपुर विधानसभा से सम्बन्ध रखने वाले रवि रतन शर्मा *(प्रदेश उपाध्यक्ष)* बनाया गया है | श्री अनुराग शर्मा जी ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं व बधाई दी और कहा कि पदाधिकारी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सेवादल व् कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे | हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाए इसी के लिए कर्मठ प्रशिक्षित युवाओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही है और हिमाचल प्रदेश सरकार कि जन कल्याणकारी नीतिओं से समय समय पर लोगों को अवगत करवाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *