Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पर दुष्कर्म के आरोप में सरकारी अधिकारी पर मामला दर्ज

1 min read

शिमला में सरकारी कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पर दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।

महिला पुलिस थाना शिमला में आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसके अनुसार पीडित महिला और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत दी कि 2019 में उनकी मुलाकात आरोपी अधिकारी से हुई थी और बाद में उसने उन्हें शादी करने का प्रस्ताव दिया था, जिसमें उसने यह दावा किया कि वह अपने पति से तलाक लेगी और फिर उनके साथ शादी करेगा।

साल 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक, आरोपी ने महिला के खिलाफ शादी का प्रस्ताव देकर उनका शारीरिक शोषण किया, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। महिला पुलिस थाना ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ धारा 376(2) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

अभी तक आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *