Himachal Tonite

Go Beyond News

वीरेंद्र कंवर ने कोविड नियंत्रण पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

ऊना (21 अप्रैल)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऊना ब्लॉक की पंचायतों के प्रधानोंतकनीकी सहायकोंसचिवों के साथ कोविड-19 से बचाव के नियमों व टीकाकरण के दृष्टिगत पंचायतों में जागरूकता को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी पंचायत प्रधान जल्द ही “एक साल पांच काम” योजना के अंतर्गत अपनी पंचायत में कार्य शुरू करें, जिसके लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना महामारी से बचाव आवश्यक है, वहीं विकास की गति भी धीमी नहीं पड़नी चाहिए। विकास की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए। सभी कोविड दिशा-निर्देशों को भी मानें और काम पर भी ध्यान दें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *