Himachal Tonite

Go Beyond News

वोट के लोंगो में उत्साह लेकिन चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली संदेहास्पद : राम लाल ठाकुर

1 min read

मतदाताओं की भारी भीड़ के बावजूद चुनाव आयोग ने नहीं किए पुख्ता इतंजाम…. राम लाल ठाकुर

मीडिया की जारी बयान को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने कहा है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष पोलिंग के लिए कोई अच्छे प्रबंध नहीं किए है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ होने की वजह से स्टाफ की कमी विशेष तौर पर देखी गई है। मतदान केंद्रों पर लोंगो की लंबी कतारों के बाबजूद लोंगो को वोट डालने में घण्टों इंतज़ार करना पड़ रहा है। बहुत से लोग निराश होकर अपने मतदान का प्रयोग किए बिना ही वापिस चले गए। उन्होंने कहा है कि चुनिंदा लोंगो से मतदान करवा कर मतदान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भृमित किया जा रहा। कांग्रेस पार्टी इस प्रक्रिया का विरोध करती है और खंडन करती है। चुनाव आयोग को देखना चाहिए था कि मतदाताओं की संख्या कितनी है और मतदाताओं की संख्या के अनुसार की चुनाव आयोग को चुनाव केंद्रों पर कर्मचारियों की व्यवस्था करनी चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *