Himachal Tonite

Go Beyond News

जमीन के इंतकाल के लिए 6000 रुपए की मांग पर पटवारी गिरफ्तार

बिलासपुर, 30 नवंबर : बरमाणा थाना के अंतर्गत लगट पटवारखाने में कार्यरत पटवारी को स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी को बरमाणा क्षेत्र के लगट गांव से है।

मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा क्षेत्र के लगट में लगभग दो वर्षो से कार्यरत पटवारी दीपचंद द्वारा जमीन के इंतकाल के लिए 6000 रुपए की मांग की जा रही थी। ऐसे में उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की।

डीएसपी बिलासपुर संजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पटवारी को 6000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है, फिलहाल आगामी जांच जारी है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *