Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला अस्पताल में मेनीफोल्ड आॅक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से 200 बिस्तरों को निरंतर मिलेगी आॅक्सीजन की सप्लाई

बिलासपुर 27 मई – उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि जिला बिलासपुर में कोरोना महामारी से लड़ने तथा कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए आॅक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या के बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में जिला अस्पताल में मेनीफोल्ड आॅक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से 200 बिस्तरों को निरंतर आॅक्सीजन की सप्लाई मिलेगी। प्रदेश सरकार से इसकी स्वीकृति मिल गई है, शीघ्र ही इसे स्थापित किया जा रहा है ताकि कोरोना मरीजो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार के साथ-साथ विभिन्न संस्थाएं भी रोगियों की मदद के लिए आगे आ रही है। उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मरीजों की देखभाल के लिए दिन-रात एक कर रहे है, वहीं स्वयं सेवी/सामाजिक संस्थाएं भी पूरी निष्ठा के साथ लोगों की सहायता कर रहे है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में ए.सी.सी. बरमाणा ने भी संकट की इस घड़ी में सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाएं है। उन्होंने बताया कि एसीसी बरमाणा द्वारा जिला अस्पताल के लिए सीएसआर गतिविधि के तहत 40 बिस्तरों के लिए पीएसए आॅक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसे स्थापित किया जा रहा है ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके।
उन्होंने बताया कि घुमारवीं में भी पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। पीएसए आॅक्सीजन प्लांट के माध्यम से कोरोना संक्रमित उपचाराधीन लोगों को आॅक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *