Himachal Tonite

Go Beyond News

हरोली के 15 नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन जबकि 83 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर

ऊना, 27 मई : एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत बाथू के वार्ड 4 में रंजू देवी, नगर परिषद टाहलीवाल के वार्ड 3 में रूकमनी देवी, धर्मपुर के वार्ड 4 में सुमन लता, पोलियां बीत के वार्ड 5 में परमिंद्र सिंह, भदसाली के वार्ड 4 में गुरूदीप सिंह, पंजावर लोअर के वार्ड 9 में विशाल सिंह, हरोली के वार्ड 4 में रीना,  कुठारबीत के वार्ड 3 में दविंद्र सिंह, बाथू के वार्ड 5 में नीलम देवी, ईसपुर के वार्ड 9 में अशोक कुमार, भडियारा के वार्ड 5 में ऊषा देवी और वार्ड 2 में बलवीर ठाकुर, हरोली के वार्ड 2 में रीना, हीरा नगर के वार्ड 2 में रसीदा व दुलैहड़ के वार्ड 3 में बंत सिंह के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *