Himachal Tonite

Go Beyond News

28 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई, 2021 को सोलन शहर के चम्बाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी।
आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 28 मई, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक नडोह, बजरोल, शूलिनी नगर के क्षेत्रों, फ्लाई, जौणाजी, दामकड़ी, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *