Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में हुई चुनावों में बहुत बड़ी धोखाधड़ी व गढ़वड़ियां – राठौर

1 min read

शिमला,14 फरबरी – कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है उसने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की है।उन्होंने सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड में मतदान किए 25 चुनाव मत पत्रों के खुले ढेर में मिलने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि आज प्रदेश में भाजपा के इस शासनकाल में संबैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सबाल खड़े हो गए है।

राठौर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है।उन्होंने कहा कि एक जगह पर मोहर लगे मतपत्रों का खुले में मिलना साफ इंगित करता है कि प्रदेश में इन चुनावों में बहुत बड़ी धोखाधड़ी व गढ़वड़ियां हुई है।अब इसके बाद इन चुनाव परिणामों की निष्पक्षता पर बहुत बड़े सवाल खड़े हो गये है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मसलें को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयोग के समक्ष जाएगी और सरकार की इस कारगुजारी के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए भाजपा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करेगी।उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत ही संगीन और गम्भीर है जिसे हल्के में कदापि नही लिया जा सकता।उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत के संविधान को ह्रास करने और लोकतंत्र की हत्या का जो प्रयास किया है उसे उसकी कठोर सजा मिलनी ही चाहिए।कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए एक बड़ा आंदोलन  करेगी।

राठौर ने कहा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने जिस प्रकार चुनाव परिणामों के बाद जनादेश को धनबल,जोर जबरदस्ती से प्रभावित किया है उससे साफ है कि प्रदेश में जनमत उसके खिलाफ है।उन्होंने कहा कि नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओ के चुनावों बीडीसी व जिला परिषद में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के मुख्यमंत्री,उनके प्रदेशाध्यक्ष अपने अपने घरों में हारने के बाबजूद उनके अधिकृत प्रत्यशियों को हरा कर जो लोग आए है उन्हें भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर बिठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनमत को चुराकर मतदाताओं का अपमान कर रही है,जिसके लिए लोग उसे कभी माफ नही करेंगे।आने वाले नगर निगम के चुनावों में भाजपा को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *