Himachal Tonite

Go Beyond News

कमरुनाग मंदिर : 14 जून तक व्यापारियों के प्रवेश पर रोक

मंडी, मार्च 24 :  जिले के बड़ा देव कमरुनाग मंदिर परिसर में 14 जून तक बाहरी व्यापारियों के लिए आना वर्जित कर दिया गया है जिसके कारण अब मंदिर परिसर में बाहर से होटल और ढाबा चलाने वाले लोगो को अब देवता के अधिकार क्षेत्र की सीमा (खूंडा) से बाहर ही अपना खानपान का व्यवसाय चलाना होगा।

बड़ा देव कमरुनाग के गूर गुरदेव सिंह ने जानकारी दी कि देवता कमेटी के जरनल हाउस में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। कमरुनाग देवता मंदिर में गर्मियों को पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खाना बनाने के लिए बर्तन और ठहरने के लिए सराय का प्रबंध मंदिर कमेटी करेगी, लेकिन मंदिर परिसर में कोई भी व्यापारी दुकान नहीं लगा सकेगा।

बता दें बुधवार को देव कमरुनाग मंदिर में देवता कमेटी के जरनल हाउस में सर्वसम्मति से यह फैसला कमरुनाग मंदिर और झील की पवित्रता, मंदिर और झील के खजाने की सुरक्षा और मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने के लिए लिया है। मंदिर कमेटी ने तर्क दिया है कि गर्मियों के दिनों में कमरुनाग मंदिर में दुकानदार गंदगी फैला रहे हैं। इससे देवता के मंदिर परिसर में गंदगी और झील की पवित्रता खराब हो रही है।

 

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *