Himachal Tonite

Go Beyond News

जलाड़ी में जनमंच 1 मई को, 6 पंचायतों की जनसमस्याओं का होगा समाधान

1 min read

हमीरपुर 28 अप्रैल। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए जनमंच कार्यक्रम की 26वीं कड़ी में एक मई को नादौन विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी के मैदान में जनमंच का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों जलाड़ी, बेला, भरमोटी, मण, कोटला चिल्लियां और भूंपल के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। इस जनमंच की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जनमंच से पहले ही इन 6 पंचायतों के निवासियों से शिकायतें आमंत्रित कर ली गई हैं। पंचायत कार्यालय में प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा तथा इन्हें ई-समाधान पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। जनमंच के दिन संबंधित विभागों के अधिकारी इन जनशिकायतों के निवारण की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। देबश्वेता बनिक ने बताया कि जनमंच के दिन जनसमस्याओं के निवारण के अलावा कई आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार किए जाएंगे।
उपायुक्त ने सभी 6 पंचायतों के निवासियों से जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *