Himachal Tonite

Go Beyond News

हर महीने लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

सुंदरनगर : सुन्दरनगर मड़ल के त्रिदेव सम्मलेन का आयोजन आज पार्टी कार्यालय सुन्दरनगर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मीडिया सयोंजक व विधायक रणधीर शर्मा, विधायक व मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के उद्घाटन सत्र की शुरुवात जहां मीडिया सयोंजक रणधीर शर्मा के सम्बोधन से हुई, वहीं विधायक राकेश जमवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्त्ता पार्टी की धुरी है व आगामी लोकसभा चुनावों में यह बात सिद्ध हो जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने लाखों करोड़ रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। 10 साल के कार्यकाल में कोई भी ऐसा दिन नहीं गया होगा जिस दिन देश में विकास से जुड़े किसी कार्यक्रम की आधारशिला या लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नहीं किया गया हो। 10 साल के कार्यकाल में आप चाहें तो गूगल पर उद्घाटन और शिलान्यास की-वर्ड डाल कर देख लें तो हर दिन हज़ारों करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण की ख़बरें आपको नज़र आएंगी। उन्होंने कहा कि मात्र मार्च के महीने में ही नरेन्द्र मोदी ने लाखों करोड़ रुपए परियोजनाएं लोकार्पित की हैं। ऐसे एक कांग्रेस की यूपीए सरकार थी जिन के लाखों करोड़ों की घोटालों के कारनामे हर दिन अख़बारों में छपते थे। नेता प्रतिपक्ष मंडी जिला के सुंदर नगर में आयोजित त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल रहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, सुशासन युक्त, पारदर्शी सरकार देना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।जहाँ आम जनता के लिए सुविधाएँ हैं, सरकारी जवाबदेही है, जनहित की योजनाएं हैं और भ्रष्टाचारियों के लिए जेल है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदीद्वारा दस साल के कार्यकाल में जो काम हुए वह काम पिछले 70 सालों में भी नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाएँ। इस बार हर बूथ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त दिलानी है। कार्यकर्ता जितनी मेहनत से जुटेंगे भारतीय जनता पार्टी की जीत उतनी बड़ी होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *