Himachal Tonite

Go Beyond News

राजनीतिक परिपेक्ष में आईटी एवं सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान

शिमला, जनवारी 27 – हिमाचल प्रदेश के भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि आज के राजनीतिक परिपेक्ष में आईटी एवं सोशल मीडिया का एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
उन्होंने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से खुद का एक दृष्टिकोण जनता के समक्ष रख सकता है।
टंडन ने कहा की पदाधिकारी बैठक में सोशल मीडिया का कंट्रोल चार्ट पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया जिसमें उनका सोशल मीडिया में योगदान क्या है उसके बारे में बताया गया उन्होंने कहा की सोशल मीडिया से पार्टी को बड़ा फायदा होता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम चुनावों में आईटी एवं सोशल मीडिया का बड़ा योगदान रहने वाला है।
सोशल मीडिया के माध्यम से सभी कार्यकर्ता घर-घर तक सूचना पहुंचा सकते हैं ,घर बैठकर वर्चुअल माध्यम से कहीं भी जुड़ सकते हैं इसके लिए किसी स्थान की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष इस माध्यम से पहुंचा सकते हैं।
आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता आईटी एवं सोशल मीडिया का अच्छा उपयोग कर जनता के बीच भाजपा की बात पहुंचाएंगे और इसका बड़ा फायदा पार्टी को होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *