Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल: खाद्य पदार्थों के दामों में उछाल, जनता सोचने पर मजबूर

शिमला, अप्रैल 02 – प्रदेश में बिजली, पानी के बाद अब खाद्य पदार्थों के दाम भी आम जनता को सोचने पर मजबूर कर रहे है। जहां गैस सिलिंडर के दाम 1150 रुपये हो चुके हैं वही खाद्य तेल 160 से 180 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में दालों, मसालों और चीनी के दाम बढ़ जाने से आम जनता पर बोझ बढ़ गया है। दाल, चीनी, मसालों के दाम 10 से 15 फीसदी बढ़ गए हैं।

इससे पहले दूध, दही के दाम भी बढ़ चुके हैं। हालांकि प्रदेश सरकार सब्सिडी के तौर पर सूबे के लोगों को तीन दालें, चावल, आटा और चीनी उपलब्ध करवा रही है, लेकिन फिर भी आम जनता को परिवार का पालन पोषण करने के लिए खुले बाजार से सामान खरीदना पड़ता है। यही नहीं, पशुओं के खाने में प्रयोग होने वाला तारामीरा भी महंगा हो गया है। पशुपालकों को 70 रुपये में मिल रहा तारामीरा अब 80 रुपये में खरीदना पड़ेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *