Himachal Tonite

Go Beyond News

बच्चों की एडमिशन के आधार पर ही स्कूलों को रखा जाएगा खुला

शिमला, अप्रैल 02 – प्रदेश सरकार ने स्कूल बंद करने को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कहा है की अब बच्चों की एडमिशन के आधार पर ही स्कूलों को खुला रखा जाएगा।

बतादे शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक एडमिशन का क्राइटेरिया तय कर दिया है और अगर डिनोटिफाई किए गए स्कूल उस क्राइटेरिया को फॉलो करते मिले तो सरकार उन्हें बंद नहीं करेगी।

उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत शर्मा के ने बताया कि , 12वीं कक्षा में कम से कम 25 बच्चों का होना अनिवार्य है। 10वीं में 20, मिडिल में 15 और प्राइमरी कक्षा में 10 बच्चे होना जरूरी है। अगर डिनोटिफाई किए गए स्कूलो में संबंधित कक्षाओं में बच्चों की संख्या विभाग द्वारा तय किए गए मापदंड पर खरी उतरती है तो स्कूल खुले रहेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *