Himachal Tonite

Go Beyond News

16 जनवरी को टीकाकरण से छूटे हैल्थ केयर वर्कर्ज 9 फरवरी को अवश्य करवाएं टीकाकरण

कुल्लू 08 फरवरी –  मुख्य ेिचकित्सा अधिकारी डा. सुशील चन्द्र शर्मा ने सूचित किया है कि कोविड -19 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 को आरंभ हुआ जिसमें हैल्थ केयर वर्कर्ज, स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आयुर्वेदिक विभाग, प्राईवेट अस्पताल तथा प्रयोगशाला के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण की पहली खुराक दी गई थी।

उन्होंने बताया कि यदि इस दिन यह टीकाकरण उक्त  ग्रुप को न हुआ हो, या किसी कारणवश छूट गए हों तो ऐसे यक्ति 9 फरवरी, 2021 को अपने नजदीकी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। हैल्थ केयर वर्कर्ज का कोविड टीकाकरण का एमओपीयूपी 12 फरवरी, 2021 को होगा जिसमें कोविड टीकाकरण की पहली खुराक से छूटे हुए सभी स्वास्थ्य केयर वर्कर्ज का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया ििक 12 फरवरी, 2021 के बाद छूटे किसी भी हैल्थ केयर वर्कर को कोविड टीके की पहली खुराक नहीं दी जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *