Himachal Tonite

Go Beyond News

पंचायत चुनाव में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

हमीरपुर 08 फरवरी –  हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 45 अधिकारियों-कर्मचारियों को जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग (पंचायत) की ओर से सम्मानित किया गया है।

सोमवार को यहां हमीर भवन में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवाश्वेता बनिक ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के आम चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विवाद और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में अधिकारियों-कर्मचारियों ने बहुत ही सराहनीय भूमिका अदा की है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *