Himachal Tonite

Go Beyond News

सरकार अपने दैनिक खर्चे चलाने के लिये ऋण पर ऋण ले रही है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर रहें – प्रतिभा

1 min read

शिमला,9 अक्टूबर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम द्वारा हर रोज़ करोड़ो रुपयों की घोषणाएं करने पर इसे भाजपा की जुमलेबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकार अपने दैनिक खर्चे चलाने के लिये ऋण पर ऋण ले रही है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर रहें है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है और मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र व धन का दुरुपयोग कर चुनावी रैलियों में मस्त है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रतिभा सिंह ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि मुख्यमंत्री आए दिनों मंत्रिमंडल की बैठकों में बगैर किसी बजट प्रावधान के बड़े बड़े फैसले ले रहे है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति से सभी अवगत है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। केंद्र से बढ़ते कर्ज में राहत के लिये एक भी पैसे की मदद नही मिल रही है।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं के लिये बजट प्रावधान पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है! उन्होंने कहा है कि सरकार बताए कि इसके लिए पैसा कहां से आयेगा और सरकार के पास इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए कितना बजट है। उन्होने शंका जाहीर की है कि उन्हें लगता है मुख्यमंत्री यह सब घोषणाएँ 1 रुपए के टोकन मनी मे कर रहे हैं !
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने न तो कर्मचारी हितों का सरंक्षण किया न ही किसानों व बागवानों के लिए कोई ठोस नीति बनाई है। आम लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा इन मुद्दों पर कभी कोई बात नही करती। पेपर लीक जैसे मामलों ने प्रदेश में बढ़ते भ्र्ष्टाचार की पूरी पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को भाजपा का पूरा संरक्षण रहा है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दो महीनों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन के साथ उनकी वेतन विसंगतियों को दूर करेगी। कांग्रेस बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी के साथ महिला वर्ग का उत्थान करने के लिए भी कार्य करेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *