Himachal Tonite

Go Beyond News

डवैल्पमैंट मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, 20 नवंबर को होंगे 7 पदों के लिए साक्षात्कार

1 min read

मंडी, 16 नवंबर: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी एस.आर. कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  जीवन बीमा शाखा कार्यालय, मंडी (हि. प्र.) द्वारा डवैल्पमैंट मैनेजर के 7 पदों को भरने के लिए बेरोजगार पुरुष एवं महिला युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इनके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बी.बी.ए., एम. कॉम तथा एम.बी.ए. पास रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए तथा उनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।
उपरोक्त कम्पनी द्वारा चयनित आवेदकों को 2 लाख से 2.70 लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया कि वे 20 नवंबर को प्रातः 10ः00 बजे मकान नं. 110-13, नजदीक हिम ऊर्जा कार्यालय, सदर थाना के पास, पड्डल, मंडी में साक्षात्कार के लिए पहुंचें। आवेदक अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनेफाईड की एक प्रति, चार पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की प्रति, रोजगार पहचान पत्र तथा अपना  रिज्यूूम लेकर आएं। उन्होेेेंने बताया कि इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *