Himachal Tonite

Go Beyond News

नगर निगम शिमला के पांच मनोनित कांग्रेस पार्षदों ने ली शपथ

1 min read

शिमला, 30 मई : नगर निगम शिमला के पांच मनोनित कांग्रेस पार्षदों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कर ली है। बचत भवन में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई।

लोअर बाजार से कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अश्वनी कुमार सूद, ढली से गोपाल शर्मा, कृष्णानगर से विनोद भाटिया, मालरोड से गीतांजलि भागड़ा व लोअर बाजार से राजकुमार को नगर निगम सदन में पार्षद मनोनीत किया गया है।

मनोनीत पार्षदों ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। उनका कहना है कि वे अपना दायित्व बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *