Himachal Tonite

Go Beyond News

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगे सीएम सुक्खू,

1 min read

शिमला, 30 मई : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार शाम दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात करेंगे। वह प्रदेश के मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद केंद्र ने हिमाचल की लोन की लिमिट 14500 हज़ार करोड़ से साढ़े पांच हजार करोड़ घटा दी है। साथ ही पेंशन ग्रांट को भी रोक दिया है। जिसको लेकर वित्त मंत्री से शाम को उनकी बैठक है। उसमें इसको लेकर मांग उठाई जाएगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में जोगिंदर नगर स्थित है। शानन विद्युत परियोजना की पंजाब के साथ लीज खत्म हो रही है। पंजाब के साथ शानन विद्युत परियोजना की लीज खत्म होने को लेकर हिमाचल सरकार शानन विद्युत प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लेने की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शानन विद्युत परियोजना में हिमाचल का हक है। इसलिए यह परियोजना 2024 में लीज खत्म होने के बाद हिमाचल को मिलनी चाहिए। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भी बात की है।

एनपीए बंद करने के बाद डॉक्टरों के विरोध को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मौजूदा डॉक्टरों का एनपीए खत्म नहीं किया है जो इसका विरोध कर रहे हैं, बल्कि यह एनपीए जो आगे से नए डॉक्टर नियुक्त होंगे उनके लिए खत्म किया गया है। ऐसे में एनपीए को लेकर डॉक्टरों का विरोध सही नहीं है। अगर डॉक्टर उनके पास आते हैं तो इस फैसले को लेकर सरकार पुनर्विचार करेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *