Himachal Tonite

Go Beyond News

तेज़ रफतर ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में गलत दिशा से आते हुए ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया और ट्रक चालक हादसे के बाद वहां से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी गांव रछोह डाकघर चमियाड़ी बंगाणा के रूप में हुई है।  हादसे में मृतक और घायल आपस में जीजा-साले हैं। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह बंगाणा क्षेत्र के झंबर में ग्रीन हाऊस का काम करते हैं। सोमवार रात को काम खत्म करने के बाद बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान ओवरटेकिंग कर रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक प्रदीप कुमार चला रहा था, जबकि 3॥ वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र सुखदेव निवासी गांव ननावा डाकखाना कडसाई, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर पीछे बैठा था, धुंधला गांव के पास लठियाणी कस्बे की तरफ से तेज गति से यह ट्रक आया था।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *