Himachal Tonite

Go Beyond News

डॉ मार्कण्डेय ने किया तोद घाटी का दौरा, किया जनसमस्याओं का निपटारा

1 min read

केलांग, 16 अप्रैल।

डॉ मार्कण्डेय ने किया तोद घाटी का दौरा, किया जनसमस्याओं का निपटा

तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने तोद घाटी के गाँव तीनो, क्वारिंग, सारंग, कोलोंग, खंगसर, मेह, गोम्पा, गेमूर, जिसपा, दारचा सुमदो, दारचा, दांगमा, योचे , रारिक व चिका गांवों में दौरा कर कई जनसमस्याओं का निपटारा किया तथा सम्बंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कवारिंग युवकमण्डल को भवन की आंतरिक मुररम्मत हेतु 70 हज़ार दिए। तथा कुहल की पाइप लगाकर इसे दुरुस्त कर सिंचाई व्यवस्था सुचारू करने लिए जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि मेह में जिओ टावर लगने से यहां संचार नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी। मेह गांव में सड़क के डंगा लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।

डॉ मारकंडा ने कहा कि कोलोंग पंचायत के लिए विभिन्न कार्यों के लिए अभी तक 23 लाख दिए जा चुके हैं। चार करोड़ से गेमूर गोम्पा का नया भवन बनाया जाएगा तथा जिस्पा में डेढ़ करोड़ फ्लड प्रोटेक्शन वाल के लिए स्वीकृत किये गए हैं।

उन्होंने दारचा महिलमण्डल भवन की दूसरी मंज़िल के निर्माण हेतु 5 लाख मंज़ूर किये तथा कहा कि योचे में महिलमण्डल भवन निर्माण के लिए 4 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।

उन्होंने प्रत्येक महिला मण्डल को 25 हज़ार की धनराशि बर्तन अथवा फर्नीचर ख़रीद के लिए प्रदान किये।

इस अवसर बीडीसी अध्यक्ष टशी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *