Himachal Tonite

Go Beyond News

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें की जांच किसी सिटिंग जज से या सीबीआई से करवाने की मांग

1 min read
शिमला,14 मई प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें की जांच किसी सिटिंग जज से या सीबीआई से करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि चूंकि यह पुलिस भर्ती का ही मामला है और एसआईटी भी पुलिस की है इसलिए इस जांच का कोई मतलब नही है।उन्होंने डीजीपी को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए इसमें संदिग्ध लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग सरकार से की है।
राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता में नरेश चौहान ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया का राज चल रहा है।उन्होंने कहा कि मीडिया के अनुसार पुलिस परीक्षा का पेपर 3 लाख से 8 लाख के बीच बेचा गया।उन्होंने कहा कि इसमें करोड़ो का लेनदेन हुआ है। सरकार इसमें शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है इसलिए इसकी न्यायिक या सीबीआई जांच की जानी चाहिए।
नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार पेपर लीक हुआ जिसके चलते पहले पटवारी,फिर कन्डेक्टर की पतिक्षा रद्द करनी पड़ी।उन्होंने कहा कि इसी दौरान जेओए की परीक्षा का आज दिन तक परिणाम घोषित नही हुआ।उन्होंने इस परीक्षा को भी पुनः करवाने की मांग की है।
नरेश चौहान ने प्रदेश की जयराम सरकार की हर मोर्चे पर असफल करार देते हुए कहा कि सरकार अपनी जवाबदेही से बच रही है।मुख्यमंत्री मजबूर व दबाव में कार्य कर रहें है।उन्होंने पूछा कि वह बताए कि उन्हें क्या डर सता रहा है।उन्हें प्रदेश को बताना होगा कि आखिर इस प्रदेश में बेरोजगार  युवाओं से ऐसा खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।
नरेश चौहान ने  कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में मुद्दों को भटकाने का प्रयास कर रहें है।उन्होंने कहा कि नड्डा ने इस पेपर लीक मामलें में एक शब्द तक नही बोला और मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाने में लगे है।
नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर शाह व नड्डा सभी भाजपा नेता पिछले 7 सालों से कांग्रेस को कोसने में ही लगे है।उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर यह नेता कोई बात नही करते।उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को कोसने से यह दोनों समस्याएं दूर होती है तो वह खूब कैसे पर इन सब बातों को जवाब उन्हें देश को देना होगा।
नरेश चौहान ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं का प्रदेश में  एकाएक दौरों से साफ है कि वह चुनावों का लाभ लेना चाह रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग बुद्धजीवी है और भाजपा के किसी भी बहकावे में आने वाले नही।उन्होंने कहा कि हाल ही के चार उप चुनावों में प्रदेश के लोगों ने भाजपा को ट्रेलर दिखा दिया है पूरी फ़िल्म अब विधानसभा चुनावों में प्रदेश के लोग भाजपा को उसे सत्ता से बाहर कर दिखाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *