Himachal Tonite

Go Beyond News

विवाह समारोह इत्यादि में कोविड-19 बचाव नियम पालन के लिए व्यक्तिगत सम्पर्क सुनिश्चत-केसी चमन

????????????????????????????????????

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा जन-जन को प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में जारी आदेशों के विषय में जागरूक करने के लिए एक ओर जहां जागरूकता अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है वहीं जिला सोलन में आयोजित हो रहे विवाह समारोहों में कोविड-19 दिशा-निर्देशांे की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जा रही है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रातः 6.00 बजे से 17 मई, 2021 की प्रातः 6.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया गया है। जिला सोलन में इस सम्बन्ध में उचित आदेश जारी कर लोगों को जागरूक किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में विवाह समारोहों इत्यादि में निर्देशों की अनुपालना के लिए व्यक्तिगत सम्पर्क पर ध्यान दिया जा रहा है। सोलन जिला में 03 दिनों में 276 विवाह समारोह अनुमति उपरान्त आयोजित होने हैं। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि यह विवाह समारोह पूर्ण कोविड प्रोटोकाॅल के साथ आयोजित हों ताकि न केवल इनमें आने वाले आगन्तुक सुरक्षित रहें अपितु यह अन्य के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *