Himachal Tonite

Go Beyond News

राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम खलियार में युद्धस्तर पर चल रहा है 200 बिस्तरों के मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का निर्माण कार्य

????????????????????????????????????

मंडी, 7 मई – मंडी जिला के राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम खलियार में 200 बिस्तरों का मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल 15 मई तक बन कर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है ।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि मंडी जिला में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के निर्देशानुरूप राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम खलियार में मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल के निर्माण का फैसला लिया गया था। इस अस्पताल में सेंट्रल पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था रहेगी और मरीजों को तत्परता से इलाज सुविधा का भरपूर लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि मंडी जिला प्रशासन कोविड की चुनौती का पूरी मजबूती से मुकाबला करने के लिए लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहा है।
ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि खलियार में बन रहा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का दिन रात काम चल रहा है। 15 अप्रैल तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। 200 बिस्तरों के इस अस्पताल में हर बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन सुविधा के जरिए ऑक्सीजन स्पलाई दी जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *