Himachal Tonite

Go Beyond News

10 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्बाघाट से शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 10 मई, 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी।
उन्होंने कहा कि फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 10 मई, 2021 को सोलन के सलोगड़ा, बस्ती रोड़, रेलवे स्टेशन, कथोग तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *