Himachal Tonite

Go Beyond News

छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

सिरमौर, मई 13 –  : पांवटा साहिब के एक स्कूल में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस कस्टडी में चल रहे अध्यापक को अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी अध्यापक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने आरोपी अध्यापक को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में पढ़ने वाली एक छात्रा के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य को अध्यापक के खिलाफ छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने की लिखित शिकायत 5 मई को दी थी, जिसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसकी रिपोर्ट पुलिस व शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को दी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार किया था। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर चला हुआ था, साथ ही शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित भी कर दिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *