Himachal Tonite

Go Beyond News

ट्राले की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

1 min read

हमीरपुर:  जिले की ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की ट्राले की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। डिडवीं का तीन वर्षीय हर्ष वर्मा की नानी वीरवार को उसे सुबह 9:10 बजे के करीब बाहर सड़क पर घुमाने ले गई थी, तभी सड़क पर आ रहे ट्राले ने उसे चपेट में ले लिया। हर्ष वर्मा के पिता राजकुमार वर्मा को वहां से फोन द्वारा सूचित किया गया कि उसके बेटे को ट्राले ने टक्कर मारी है और वह होशियारपुर में निजी अस्पताल में दाखिल है।

राजकुमार वर्मा उसी समय होशियारपुर के लिए रवाना हो गए। लेकिन जब राजकुमार वर्मा वहां पहुंचे तो पता चला कि उनके बेटे हर्ष ने उसी वक्त दम तोड़ दिया था तथा बेटे का पोस्टमार्टम आदि करवाया गया। शुक्रवार को बच्चे के शव को डिडवीं लाया गया और दफनाया गया। ग्राम पंचायत कुलबीर सिंह ने कहा कि बच्चे की मौत की खबर मिली।

मृतक बच्चे की मां पूजा देवी डेढ़ माह पूर्व अपने बेटे को लेकर अपने मायके पंजाहल, जिला ऊना में गई थी।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *