Himachal Tonite

Go Beyond News

ब्यास नदी में मिला बुजुर्ग का शव

मंडी, मई 13 : जिला के उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत सिद्धपुर के साथ लगती ब्यास नदी में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है जिसकी पहचान श्यामलाल (66) पुत्र मदन लाल निवासी गांव सिद्धपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है की शुक्रवार रात को चुल्ला निवासी एक व्यक्ति ने चुल्ला के फेर में श्याम लाल का शव देखा तो इसकी सूचना तुलाह पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद तुलाह पंचायत प्रधान ने लडभड़ोल पुलिस को सूचित किया। लडभड़ोल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार श्याम लाल घर से लकड़ी लेने गया था। वहीं पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *