Himachal Tonite

Go Beyond News

सैनिक कल्याण कार्यों में दें यथासंभव योगदान : उपायुक्त

मंडी, 7 दिसंबर : उपायुक्त एवं जिला सैनिक बोर्ड मंडी के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई देते हुए जिलावासियों से सैनिक कल्याण कार्यों में यथासंभव योगदान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि झण्डा दिवस सेना के प्रति हम सभी के सम्मान का प्रतीक है। झण्डा दिवस हमें एक आदर्श अवसर प्रदान करता है, जिससे हम उदारतापूर्वक दान देकर सशस्त्र सेना प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एकत्रित धन राशि प्रदेश सरकार के सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण पर व्यय की जाती है।

इससे पहले, झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार प्रातः जिला सैनिक बोर्ड के उपनिदेशक की ओर से जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान ने उपायुक्त को प्रतीक झण्डा लगाया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *