Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से उठाई चुनाव के लिए निजी सुरक्षा की मांग

शिमला,17 अक्टूबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह की निजी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। राज्य चुनाव आयोग ने इसको लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है। एक-दो दिनाें में इस संबंध में आदेश जारी हो जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग एवं मानव अधिकार विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह की ओर से इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग को पत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि हाल ही में विक्रमादित्य सिंह को खालिस्तानी समर्थकों की ओर से धमकी मिली थी। पत्र में लिखा था कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रचार अभियान और बड़ी रैलियों में प्रतिभा सिंह एवं विक्रमादित्य सिंह जाएंगे। ऐसे में कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *