Himachal Tonite

Go Beyond News

उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में योग मानव विकास ट्रस्ट की बैठक संपन्न

चम्बा, 30 मार्च- उपायुक्त कार्यालय चंबा में उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में आज योग मानव विकास ट्रस्ट (पंजीकृत) बनीखेत की एक बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में योग मानव विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक एस.के. डोडेजा ने योग मानव विकास द्वारा चलाए जा रहे परियोजना कार्य की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया की कुछ परियोजनाएं जो ट्रस्ट द्वारा कुछ समय पूर्व चलाई गई थी पर अब विभिन्न कारणों से रुकी पड़ी हैं। इन परियोजनाओं में सिंचाई योजनाएं, बाल आश्रय, वृद्धों के लिए डे-केयर सेंटर और मोबाईल मेडिकल केयर इत्यादि शामिल हैं।
एसके डोडेजा ने उपायुक्त से आग्रह कि वे जिला प्रशासन की ओर से इन योजनाओं को दोबारा शुरु करवाने में अपना सहयोग दें तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें।
उपायुक्त ने कहा कि इसको लेकर  यथासंभव सभी प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में योग मानव विकास के ट्रस्टी ओपी ठाकुर व अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *