Himachal Tonite

Go Beyond News

विधानसभा उपाध्यक्ष 1 अप्रैल को मिलेंगे अग्निकांड पीड़ित परिजनों से

चम्बा, 30 मार्च- विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज 31 मार्च को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत जसौरगढ़ का दौरा करेंगे।
जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम के मुताबिक वे 1 अप्रैल को जनवास पंचायत के सुइला गांव में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हुई असामयिक मृत्यु के बाद उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
2 अप्रैल को विधानसभा उपाध्यक्ष सत्यास में होंगे जबकि 3 अप्रैल को भंजराड़ू  प्रवास पर रहेंगे।
वे 4 अप्रैल को गुवाड़ी- आयल, सनवाल- मक्कन चचूल और सनवाल- ब्रुईल- मलूंड संपर्क सड़कों की आधारशिलाएं भी रखेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *