Himachal Tonite

Go Beyond News

अदाणी कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला नही निकला कोई नतीज़ा

सोलन, दिसंबर 17 : कोई सहमति नहीं बन पाने से दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद शनिवार को अदाणी समूह के साथ हुई ट्रांसपोर्ट्स की बैठक बेनतीजा रही। उपायुक्त कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मनोज जिंदल ने मामले से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया।

ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि वर्तमान रेट 10.58 रुपये  के हिसाब से प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल रेट दिया जाए लेकिन कंपनी इसके लिए 6 रुपये का फॉर्मूला लेकर आई है जो कि जायज नहीं है। ऐसे में वर्तमान रेट पर ही ट्रक चलाकर 31 मार्च 2023 तक अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कंपनी को ऑफर दी गई है लेकिन कंपनी इसे मानने के लिए तैयार नहीं है।

उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने बताया कि दोनों पक्षों की बैठक आयोजित की गई और दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। जल्द ही इस विवाद को सुलझा लिया जाएगा। आगामी दिनों में बैठक आयोजित होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *