Himachal Tonite

Go Beyond News

बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए अभियान 05 दिसम्बर तक

1 min read

सोलन, दिसंबर 3 – पशुपालन विभाग द्वारा बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के उदद्देश्य से उन्हें विभिन्न गौशालाओं में भेजा जा रहा है। यह जानकारी आज यहां पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. बी.बी. गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि यह 04 दिवसीय अभियान सोलन जिला में 05 दिसम्बर, 2020 तक जारी रहेगा। उन्हांेने कहा कि अभियान उपायुक्त सोलन के आदेश पर कार्यान्वित किया जा रहा है। अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जिला के सभी उपमण्डलों में पशु पालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से बेसहारा गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
उप निदेशक ने कहा कि कार्यक्रम के तहत उपमण्डल सोलन से 88, दाड़लाघाट से 20 व नालागढ़ से 37 बेसहारा गौवंश को जिला के विभिन्न गौसदनों तक पहुंचाया गया है। अभियान के माध्यम से जहां बेसहारा गौवंश को आश्रय मिल रहा है वहीं बेसहारा गौवंश के सड़कों पर होने के कारण उत्पन्न समस्याओं से भी निजात मिल रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *