Himachal Tonite

Go Beyond News

15 साल की नाबालिग किशोरी शादी के बाद गर्भवती

मंडी – हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से  एक 15 साल की नाबालिग किशोरी का पहले तो कम उम्र में ब्याह करा दिया गया और स्थित इतनी बिगड़ गई है कि गत वर्ष हुई शादी के बाद अब यह नाबालिग 8 महीने की गर्भवती हो चुकी है और अब इसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।

मामला चाइल्ड हेल्प लाइन के संज्ञान आने के बाद तुरंत ही नाबालिग बिटिया को रेस्क्यू किया गया है। मामला मंडी जिले के गोहर उपमंडल से रिपोर्ट किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, शुक्रवार को इसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां पर परिजनों द्वारा शपथ पत्र दायर करने के बाद बच्ची को माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। वहीं परिजनों को हिदायत दी गई है कि जब तक बच्ची 18 वर्ष की नहीं हो जाती तब तक उसकी देखभाल खुद परिजन करें और उसे कहीं और न भेजें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *