Himachal Tonite

Go Beyond News

जयराम सरकार की ऐसी उपलब्धियां जो चर्चा बन चुकी हैं

1 min read

शिमला –  हिमाचल की बीजेपी सरकार को चार साल पूरे होने भी अभी कुछ महीने का वक्त है। दिसंबर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार को दिसंबर में चार साल पूरे होने जा रहे हैं। जाहिर है सरकार चार साल पूरे होने पर खास कार्यक्रम का भी आयोजन करेगी, लेकिन कुछ उपलब्धियां हैं जिनकी चर्चा अभी से लोगों के बीच लगातार हो रही है।

दरअसल हिमाचल ने हाल ही में कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज सभी व्यस्कों को लेकर देश भर में नंबर एक का स्थान हासिल किया था। इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले कोई भी अभियान हो हिमाचल हमेशा इक्कीस ही साबित रहा है।

बीते साल भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व के चलते उन्होंने एक सर्वे में देश के सभी भाजपा शासित राज्यों को पीछे छोड़ दिया था। यह सर्वे आईएएनएस-सी वोटर की ओर से किया गया था।

बीते वर्ष हुए इस सर्वे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीजेपी शासित सरकारों के मुख्यमंत्रियों के बीच बेस्ट परफार्मिंग सीएम चुने गए थे।

इसके अलावा आयुष्मान योजना की तर्ज पर हिम केयर, सहारा योजना या फिर वृद्ध पेंशन योजना हो। ये सभी सीधे आम आदमी के लिए चलाई गई योजनाएं हैं, जिसकी चर्चा तो हो ही रही बल्कि हिमाचल भी विकास की गाथा लिख रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *