Himachal Tonite

Go Beyond News

आम आदमी पार्टी की रैली फ्लॉप

1 min read

• भाजपा के सोशल मीडिया विभाग ने सच्चाई को किया उजागा

शिमला, भाजपा सोशल मीडिया और आई टी विभाग ने अरविंद केजरीवाल की कांगड़ा रैली के लेकर सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी का सच जनता के समक्ष पहुंचाया।

सोशल मीडिया विभाग ने फेसबुक और ट्विटर पर केजरीवाल की रैली की खाली कुर्सियों और कम भीड़ वाली रैली की तस्वीरें डाल आम आदमी पार्टी की सच्चाई जनता तक पहुंचने का काम किया।

भाजपा के सोशल मीडिया पर डाला की आज अरविंद केजरीवाल की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुई रैली में टैंट, कुर्सी, साउंड सब था बस कुर्सियों पर बैठने के लिए हिमाचल की देवतुल्य जनता नहीं थी।

क्योंकि हिमाचल की जनता को दिल्ली का शाहीन बाग और जहांगीरपुरी वाला मॉडल नहीं बल्कि भाजपा के सुशासन का मॉडल पसंद है।

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संयोजक पुनीत शर्मा ने बताया की अरविंद केजरीवाल की रैली में साफ दिख रहा है की जनता हिमाचल की नहीं अपितु बाहर की है, इसके कई चित्र और वीडियो हमने सोशल मीडिया पर प्रकाशित किए है।

केजरीवाल की रैली पूरी तरह से फ्लॉप थी यह स्पष्ट है।

वहीं भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की आम आदमी पार्टी की रैली हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार फ्लॉप रही है, हिमाचल की जनता ने केजरीवाल को पूरी तरह दर किनारे कर दिखाया है।

उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी इंपोर्टेड पार्टी है और इनकी रैली में पंजाब एवं दिल्ली की जनता का बहुल था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की नीतियों के आगे आम आदमी पार्टी टिक नहीं पाएगी। जो हाल आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में हुए था वो हाल इनके हिमाचल में होगे।

जयराम ठाकुर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हिमाचल का कोई भी परिवार वंचित न रहे, इसी दृष्टि से हमारी सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।

भाजपा सरकार ने ऐसी विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं जिनसे लाखों परिवारों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।

आयुष्मान भरता और हिम केयर में प्रदेश के 3.66 लाख परिवारों को लाभ हुआ है। सवावलंबन योजना के अंतर्गत हमारे 10 हजार से अधिक लाभार्थी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *