Himachal Tonite

Go Beyond News

29 मई को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे भाजपा नेता : कटवाल

• मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जाखू में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप टूटू में होंगे उपस्थित

शिमला, 29 मई को होने वाले प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के सफल समन्वय को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय चक्कर शिमला में बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मन की बात के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल ने की।
संजीव कटवाल ने कहा कि मन की बात केंद्र सरकार का सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आम जनता से जुड़ते हैं।
मन की बात कार्यक्रम का यह 89वां एपिसोड होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर चलाती है और 29 मई को हमारे नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज सुबह 11 बजे होटल ड्रीमलैंड जाखू में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसी तरह टूटू में मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पगोग में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, कामना नगर चक्कर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, संजौली में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, न्यू शिमला में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, छोटा शिमला में हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त और एचपी सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाठा लखमी नारायण मंदिर कसुम्पटी में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि मन की बात से पहले हमारे नेता स्वच्छता अभियान चलाएंगे और बाद में संबंधित वार्डों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए निमंत्रण बांटेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *