Himachal Tonite

Go Beyond News

18 शिक्षकों को दिया गया राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार

1 min read

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 18 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिक्षकों को सम्मानित किया। चयनित शिक्षकों को एक वर्ष का सेवा विस्तार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

14 शिक्षकों का चयन प्रदेश भर से प्राप्त 51 आवेदनों के आधार पर हुआ है। तीन शिक्षकों का चयन राज्य कमेटी ने किया है। सोलन के एक शिक्षक को बीते वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। व्यवस्था के अनुसार इस वर्ष इन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस वर्ष जिला सोलन से प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा का हिमाचल प्रदेश से चयन हुआ है।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना का शुभारंभ भी किया। इस योजना का लाभ 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को मिलेगा। इस योजना के तहत छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए तैयार किया जाएगा। ऐसे छात्रों के अभिभावकों को अतिरिक्त खर्च व कोचिंग सेंटर की फीस पर खर्च नहीं करना होगा।

प्रिंसिपल जिया लाल नेगी रिकांगपिओ, रामपुर स्कूल के प्रवक्ता प्रेम लाल दुल्टा, संजौली स्कूल के प्रवक्ता अजय कुमार वशिष्ठ, रोहड़ू के अढ़ाल स्कूल के टीजीटी पंकज शर्मा, सोलन के बघेरी स्कूल के डीपीई सुमित सिंह, सोलन के चमत भरेच स्कूल के शास्त्री हरदेव, बरोटीवाला स्कूल के पीईटी सुरेंद्र पाल मेहता, मंडी के खडूना स्कूल से जेबीटी इंद्रेश कुमार, सिरमौर के गलांघाट स्कूल के टीजीटी विवेक कुमार कौशिक, ऊना के बसाल स्कूल के डीएम सुभाष चंद, बिलासपुर के बलग का घाट स्कूल के एचटी संजीव कुमार, हमीरपुर के बीर बघेरा स्कूल के सीएचटी सुरेश कुमार, लाहौल-स्पीति के केलांग स्कूल के सीएचटी छिम्मे आंगमो और कांगड़ा के टिहरी स्कूल के जेबीटी राजेंद्र कुमार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कुल्लू जिले के नग्गर स्कूल के प्रवक्ता धर्म चंद, मंडी जिले के डडोह स्कूल के टीजीटी कुंजुन वर्मा और थुनाग स्कूल के सीएचटी इंद्र सिंह ठाकुर को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2020 में हमीरपुर के प्रवक्ता नरदेव सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला था। रविवार को प्रदेश सरकार ने इन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *